कुसमेली कृषि उपज मंडी में गेंहू की बंपर आवक
कृषि जगत
08-Oct-26
2,690 गेंहू तो मक्का 2,720 रूपए क्विंटल बिका

छिंदवाड़ा अपडेट
कृषि उपज मंडी समिति छिंदवाड़ा द्वारा 08 अक्टूबर 2026 के लिए कृषि जिंसों के दैनिक आवक और बाजार भाव की सूची जारी की गई है। मंडी में विभिन्न फसलों की कुल अनुबंध संख्या 314 दर्ज की गई, जिसके तहत कुल 7,161 बोरी की अनुमानित आवक हुई है।
मंडी समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज गेहूं की सबसे अधिक आवक दर्ज की गई, जिसमें 157 अनुबंधों के माध्यम से कुल 4,208 बोरी गेहूं मंडी पहुंचा। बाजार में गेहूं का न्यूनतम भाव रूपए 2,650, उच्चतम भाव रूपए 3,201 तथा मॉडल दर रूपए 2,690 प्रति क्विंटल रही। वहीं मक्का की आवक में भी अच्छी चहल-पहल देखी गई, जहाँ 119 अनुबंधों के तहत 2,461 बोरी मक्का की आवक हुई। मक्का का न्यूनतम भाव रूपए 1,711, उच्चतम भाव रूपए 2,782 और मॉडल भाव रूपए 2,720 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
सोयाबीन की बात करें तो 33 अनुबंधों के माध्यम से 480 बोरी की आवक दर्ज की गई। सोयाबीन मंडी में न्यूनतम रूपए 6,301, उच्चतम रूपए 6,800 तथा रूपए 6,600 प्रति क्विंटल की मॉडल दर पर बिका। दलहनी फसलों में चना और मूंग की आवक सीमित रही। मंडी में चने के 02 अनुबंध दर्ज हुए, जिनमें 07 बोरी की आवक रही; चने का न्यूनतम भाव रूपए 6,303 रहा, जबकि उच्चतम और मॉडल भाव समान रूप से रूपए 6,913 प्रति क्विंटल रहे। दूसरी ओर, मूंग के 03 अनुबंधों के तहत कुल 05 बोरी की आवक हुई। मूंग का न्यूनतम भाव रूपए 5,001 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि इसका उच्चतम और मॉडल भाव रूपए 8,101 प्रति क्विंटल तक पहुंचा।