भाजपा शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय 2 में करेगी पौधरोपण
राजनीति
08-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान 2026 ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत शुक्रवार, 9 अक्टूबर को इमलीखेड़ा चौराहे पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के सामने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम संयोजक पंडित रमेश दुबे एवं कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र मिगलानी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पौधों का रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जा रहा है। वृक्षारोपण के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक पंडित रमेश दुबे एवं कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र मिगलानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं पर्यावरण प्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इमलीखेड़ा चौराहे पहुंचकर पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।