Home News Helpline Classified Jobs About Contact

उमरहर दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

उमरहर दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
खेल
23-Sep-26
छिन्दवाड़ा

उमरहर गांव में ग्रामीणों ने दंगल का आयोजन किया जिसमें नाम गिरामी पहलवानों ने भाग लेकर अपनी पहलवानी और शारीरिक दमखम दिखाया। इस अवसर पर पुरस्कार कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि छिन्दवाड़ा जिले में सर्वाधिक खेल मैदानों का निर्माण पूर्व मंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सीएम नकुलनाथ ने कराए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने खिलाड़ियों के मार्गदर्शन व प्रशिक्षण के लिए विशेष प्रशिक्षकों की भी नियुक्तियां की थी। क्रिकेट खिलाड़ियों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जाता रहा है और मार्गदर्शन के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को छिन्दवाड़ा लाया गया है। उन्होंने दंगल में शामिल हुए समस्त खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की बात कही। विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक मनीष पांडे, श्रीराम पहलवान, अजय पटेल, संतोष पटेल, मनोज वानखेड़े, नारायण पटेल, संदीप सोनी, रामजी किरार, दीपक चौरे, नेपाल करोड़े, मनोज पाटस्कर, झाडू सरपंच व लाल सिंह पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share News On