Home News Helpline Classified Jobs About Contact

त्योहार के दौरान हो रही भारी विद्युत कटौती से जनता में आक्रोश

 त्योहार के दौरान हो रही भारी विद्युत कटौती से जनता में आक्रोश
राजनीति
23-Sep-26
कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ने कार्य पालन यंत्री को ज्ञापन सौंप कर दर्ज कराया विरोध

छिन्दवाड़ा

जिले व शहर‌ में विद्युत विभाग की लापरवाही व उदासीनता के चलते घोषित व अघोषित विद्युत कटौती सरदर्द साबित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ घरों के बिजली बिल जमा न होने पर पूरे गांव में ब्लैक आउट किया जा रहा है। जिससे नल जल योजना प्रभावित हो रही है इसी तरह शहर में गणेशात्सव के अवसर पर बिजली आपूर्ति  सुचारू करने के लिए विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की जाती है किन्तु इसके विपरीत विधुत वितरण व्यवस्था चौपट हो रही है जिले के प्रभारी मंत्री  व ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव के दौरे के दौरान बिजली की आंख मिचौली ने विद्युत विभाग के मेंटेनेंस की पोल खोल दी। 

कांग्रेस नेताओं के अनुसार किसानों में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। अभी गणेशात्सव के दौरान भारी कटौती से जनमानस में नाराजगी व्याप्त है। कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय व  शहर अध्यक्ष राहुल दुबे के नेतृत्व में विधुत वितरण कंपनी के शहर संभाग कार्य पालन यंत्री महेश साहू को ज्ञापन सौंपकर अविलम्ब वितरण व्यवस्था सुचारू बनाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय शैलू सेंगर, अखिलेश राय, उज्जवल भोपे, राजेन्द्र नाथ, कमल यादव, अमित प्रजापति, बबला पटेल भैयाजी शिवारे, नारू सोनी, जगदीश बंदेबार व मोनू ठाकुर उपस्थित रहे।
Share News On