विधायक निधि से चारगांव में होंगे विकास कार्य
राजनीति
23-Sep-26
कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने किया भूमिपूजन

छिन्दवाड़ा
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व छिन्दवाड़ा विधायक कमलनाथ की विकास निधि से छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक के ग्राम चारगांव में विभिन्न विकास के कार्य होंगे। विकास कार्यों से ग्राम के नागरिकों की सुविधाएं बहाल होगी साथ ही ग्राम स्तर पर होने वाले आयोजनों के लिए मंच प्राप्त होगा। श्री नाथ की विकास निधि से होने वाले विकास कार्यों का कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों व ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने भूमिपूजन किया।
छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक व दो के पर्यवेक्षक मनीष पांडे ने बताया कि ग्राम चारगांव में छिंदवाड़ा विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की विधायक निधि रू. 2 लाख से ग्राम चारगांव में कलामंच एवं व्यामशाला शेड का भूमि पूजन किया गया। इससे ग्रामवासियों की सुविधाएं बढ़ेगी। ग्रामवासियों व कांग्रेस के जनप्रतनिधियों ने कमलनाथ जी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जीवन पटेल, अजय सिंह पटेल, संतोष रघुवंशी, कुलदीप पटेल, अर्जुन यदुवंशी, सोहन उसरेठे, शेषु लाढ़े, कुबेर सिंह पटेल, उम्मेंद्र सिंह, दादा कराड़े, चेतन लाढ़े, मोनू कराड़े, प्रशांत गोलू रघुवंशी,संतोष पटसकर, नरेंद्र पटेल, दिनेश साहू, इत्यादि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सैकड़ो की संख्या में आसपास के ग्राम के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।