Home News Helpline Classified Jobs About Contact

महर्षि चरक जयंती पर पूजन और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

महर्षि चरक जयंती पर पूजन और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
छिंदवाड़ा
17-Aug-26
छिंदवाड़ा

महर्षि चरक जयंती के अवसर पर पूजन, औषधीय पौधारोपण एवं नि:शुल्क आयुर्वेदिक पंचकर्म स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रश्मि नेमा द्वारा महर्षि चरक के पूजन से हुई। उन्होंने कहा कि आचार्य चरक का जीवन आयुर्वेद चिकित्सा के विकास के लिए समर्पित रहा और चरक संहिता आयुर्वेद का महत्वपूर्ण शास्त्रीय ग्रंथ है। इसके बाद अतिथियों और नागरिकों ने औषधीय पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शिविर में 84 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। डॉ. पवन नेमा ने पंचकर्म एवं आयुर्वेदिक पद्धति से मरीजों को उपचार और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया। शिविर में 78 वर्षीय वृद्ध और 7 वर्षीय बालक को भी आवश्यक आयुर्वेदिक उपचार नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। आयोजन में आकाश दोड़के सहित सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
Share News On