Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सिंधु महिला समिति ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की बनाई रूपरेखा

सिंधु महिला समिति ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की बनाई रूपरेखा
छिंदवाड़ा
17-Aug-26
छिंदवाड़ा

सिंधु महिला समिति की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मानसी परसवानी ने की। बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

सदस्यों ने महोत्सव के दौरान आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजन-कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक गतिविधियों के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत किए। समिति ने आयोजन के माध्यम से बच्चों, महिलाओं और परिवारों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं परंपराओं से जोड़ने का संकल्प लिया। बैठक में बच्चों के लिए विशेष राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता बढ़ाने पर भी विशेष चर्चा हुई।

बैठक में गीता हरजानी, मानसी डोडानी, पलक परसवानी, सिमरन सुखेजा, रीत डोडानी, गरिमा हरवानी, सौम्या कुकरेजा, भावना झमनानी, संगीता पारसवानी, भावना कुकरेजा एवं सुमन चेलानी सहित समिति की सदस्य उपस्थित रहीं। बैठक में वरिष्ठ महिलाओं शिखा परसवानी, सुरभि माधवानी एवं संगीता सुखेजा ने भी चर्चा में सहभागिता की। सभी सदस्यों ने महिला शक्ति की सक्रिय सहभागिता से जन्माष्टमी महोत्सव को सांस्कृतिक, धार्मिक एवं मनोरंजक गतिविधियों से परिपूर्ण बनाने के लिए अपने विचार साझा किए। समिति ने समाज की नई पीढ़ी तक संस्कृति, संस्कार और परंपराओं को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share News On