Home News Helpline Classified Jobs About Contact

साईं सेंट्रल पब्लिक स्कूल लिंगा में मना स्वतंत्रता दिवस

साईं सेंट्रल पब्लिक स्कूल लिंगा में मना स्वतंत्रता दिवस
छिंदवाड़ा
17-Aug-26
छिंदवाड़ा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लिंगा के सांई सेट्रंल शाला के विद्यार्थियो ंने विशाल 31 फिट भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली लिंगा के प्रत्येक गली-मोहल्ल से निकाली गई और लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया गया। ग्राम पंचायत लिंगा के सरपंच रूपेश कराड़े मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम मे ंउपस्थित थे। श्री कराड़े द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ में जनपद सदस्य मोहखेड़ विपिन कराड़े, उप सरपंच पकंज बांधे, भूतपूर्व सरपंच मनोज ठाकरे, भूतपूर्व जनपद सदस्य देवराव ठाकरे, विनोद ठाकरे एवं दामोदर भोजने, पंच और वार्ड मेंबर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। शाला प्राचार्य रविंद्र वाडेकर ने अतिथियों का स्वागत तिलक, तिरंगा के प्रतीक बैच और दुपट्टा ओढ़ाकर किया। कार्यक्रम में शाला के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा शिक्षकों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Share News On