श्री रामलीला मंडल छिंदवाड़ा की संचालन समिति का पुनर्गठन
छिंदवाड़ा
17-Aug-26
अरविंद राजपूत बने पुनः अध्यक्ष चुने गए

छिंदवाड़ा
श्री रामलीला मंडल, छिंदवाड़ा के 138वें वर्ष के भव्य रामलीला मंचन के सुचारू, व्यवस्थित एवं सफल संचालन हेतु कोर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए श्रीराम लीला संचालन समिति का पुनर्गठन किया गया।
श्री रामलीला मंडल के प्रवक्ता ऋषभ स्थापक ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान अध्यक्ष अरविंद राजपूत एवं उनकी संपूर्ण कार्यकारिणी समिति के कुशल नेतृत्व पर पुनः विश्वास व्यक्त किया गया है। कोर समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए संपूर्ण संचालन समिति को आगामी तीन (03) वर्षों के लिए पुनः रामलीला संचालन का दायित्व सौंपा है।
मंडल के प्रशासनिक एवं कलात्मक मार्गदर्शन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व मुख्य निर्देशक पंडित वीरेंद्र शुक्ल को सर्वसम्मति से संरक्षक पद पर नियुक्त किया गया है, ताकि उनके दीर्घकालिक अनुभवों का लाभ मंडल को निरंतर मिलता रहे। इसके साथ ही वित्तीय व्यवस्थाओं के पारदर्शी एवं सुचारू संचालन हेतु कोषाध्यक्ष सुभाष साहू के सहयोग के लिए सावन जैन, कपिल गुप्ता एवं दिवस दुबे को उपकोषाध्यक्ष पद का दायित्व प्रदान किया गया है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में संरक्षक कस्तूरचंद जैन, राजू चरणागर, सतीश दुबे लाला, विजय आनंद दुबे, राजू माहोरे, पंडित वीरेंद्र शुक्ल, अध्यक्ष अरविंद राजपूत, सचिव राजेंद्र आचार्य, कोषाध्यक्ष सुभाष साहू, उपाध्यक्ष रोहित द्विवेदी, तरुण जैन, भोला सोनी, समन द्विवेदी, राहुल द्विवेदी, कुशल शुक्ला, मयंक चौरसिया, सहसचिव आशु चौरसिया, प्रवक्ता ऋषभ स्थापक, उपकोषाध्यक्ष सावन जैन, कपिल गुप्ता, दिवस दुबे, समिति के सदस्य राकेश चौरसिया, श्रीकांत द्विवेदी, नरेश सरेठा, बंटी घोरके, नरेंद्र चंदेल, शशांक दुबे, जीतेंद्र सोनी, रजत पांडे, आयुष शुक्ला सहित कोर ग्रुप के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संचालन समिति के पुनर्गठन एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा पर मंडल के समस्त सदस्यों एवं कलाकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।