शांतिनाथ विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने सीखी मन को मनाने की कला
शिक्षा
17-Aug-26
अखिल विश्व गायत्री परिवार कर रहा स्कूलों में जनजागरण शिविर

छिन्दवाड़ा
अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में आज श्री शांतिनाथ विद्या मंदिर में मन को मनाने की कला एवं नशे को रक्षा बंधन में त्यागने विषय पर नशा मुक्ति जनजागरण एवं प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराना था। इस अवसर पर बच्चों को योग, ध्यान, सकारात्मक चिंतन और संस्कारों के माध्यम से मन को मनाने की कला सिखाई गई। साथ ही उनके चरित्र निर्माण और आत्मबल को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।
रक्षा बंधन विशेषरू इस पावन पर्व पर बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर उन्हें नशा न करने और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प कराया। बच्चों को किसी भी गलत आदत के लिए ष्ना कहने की शक्तिष् विकसित करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में तहसील समन्वयक डॉ. हेमन्त माहोरे, निधि पांडेय, रेणुका प्रजापति, योगा हिलर पूनम माहोरे सहित गायत्री परिवार की पूरी टोली उपस्थित रही। वक्ताओं ने कहा कि आज की नई पीढ़ी को सवारने के लिए केवल शिक्षा ही काफी नहीं, उसके साथ संस्कार और जागरूकता भी आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।