Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जनता तक पहुंचकर योजनाओं का लाभ दिला रहे कार्यकर्ता: अंकुर शुक्ला

जनता तक पहुंचकर योजनाओं का लाभ दिला रहे कार्यकर्ता: अंकुर शुक्ला
राजनीति
04-Oct-26
जगन्नाथ जोन नरसिंहपुर रोड में सेवा सेतु अभियान हुआ संपन्न

छिन्दवाड़ा अपडेट

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आज सेवा सेतु अभियान 2026-सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम मे नगर निगम के जगन्नाथ ज़ोन कार्यालय में आयोजित हितग्राही मूलक योजनाओं के शिविर में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित होकर शिविर में पहुंचे हजारों लाभार्थियों को शासकीय योजनाओं में लाभ दिलाने हेतु सहयोग किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने इस अवसर पर बताया कि मध्य प्रदेश की संवेदनशील मोहन यादव सरकार द्वारा नागरिकों को पारदर्शी संवेदनशील उत्तरदाई एवं समयबद्ध लोक सेवाएं सीधे उनके वार्ड में प्राप्त हो सके इस हेतु सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के  माध्यम से शिविर का आयोजन नगर निगम क्षेत्र में किया गया है, जिसमें हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ आमजन एवं लाभार्थियों को त्वरित प्रदान किया जा रहा है। 

इस अवसर जगन्नाथ जोन नरसिंहपुर रोड में आयोजित शिविर में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित होकर बड़ी संख्या में लाभार्थियों का सहयोग कर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु मार्गदर्शन कर पंजीयन कराया गया। मध्य प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टालो पर उपस्थित होकर जनहित कारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु  इस अवसर पर हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित हुए।

नगरीय प्रशासन द्वारा आयोजित सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत शिविर में भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला  साथ नगर निगम के राजस्व सभापति एवं पार्षद बलराम साहू नगर मंडल के महामंत्री कुंदन मिगलानी, पूर्व पार्षद एवं नगर मंडल महामंत्री राजकुमार बघेल,  अमित माहौरे भाजपा नेता राकेश माइकल पहाडडे मनोज साहू, सनी मालवी सहित शासकीय अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।
Share News On