Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस केवल विरोध की राजनीति में जुटी: अजय सक्सेना

कांग्रेस केवल विरोध की राजनीति में जुटी: अजय सक्सेना
राजनीति
04-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और संगठन लगातार जनकल्याण एवं विकास के कार्यों में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष आए दिन बयान जारी कर अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराने में लगे हैं। विपक्ष में रहकर सरकार का विरोध करना कांग्रेस का लोकतांत्रिक और राजनीतिक दायित्व है, लेकिन कांग्रेस जिला अध्यक्ष यह भूल जाते हैं कि आखिर विरोध किस बात का करना है। विरोध के लिए केवल विरोध करना और हर विकास कार्य में कमी तलाशना रचनात्मक विपक्ष की भूमिका नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अनेक जनहितकारी योजनाओं का संचालन कर रही है और उनका लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस को चाहिए कि वह योजनाओं और विकास कार्यों पर तथ्य आधारित सवाल उठाए, न कि राजनीतिक बयानबाजी के लिए आरोप लगाए। यदि किसी कार्य में कमी है तो कांग्रेस तथ्य सामने रखे, सरकार उसका जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष को भाजपा सरकार पर आरोप लगाने से पहले प्रदेश में रही अपनी 15 माह की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। कांग्रेस के उस कार्यकाल में विकास कार्यों की गति क्या थी, कितने वादे पूरे किए गए और जनहित की योजनाओं का लाभ कितने लोगों तक पहुंचा, यह जनता भूली नहीं है। कांग्रेस नेताओं को अपने शासनकाल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और परेशान जनता की स्थिति को भी याद रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन जनसेवा में व्यस्त हैं, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं और विकास को गति देने में जुटे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष को भी चाहिए कि वे केवल बयान जारी कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बजाय सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं। जनता अब यह समझने लगी है कि कौन जनहित के काम में लगा है और कौन केवल विरोध के लिए विरोध कर रहा है।
Share News On