Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिला मोर्चा सदस्यों ने सांसद का किया अभिनंदन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिला मोर्चा सदस्यों ने सांसद का किया अभिनंदन
छिंदवाड़ा
15-Apr-26
सांसद ने महिलाओं को दी विधेयक की जानकारी

छिन्दवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाया जा रहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक विधेयक ही नहीं बल्कि करोड़ों माताओं व बहनों के सपनों को साकार करने और उनके आत्मविश्वास को नई उंचाईयों तक ले जाने का सशक्त माध्यम है। यह कहना है सांसद बंटी विवेक साहू का। लोकसभा में लाये जाने वाले उक्त विधेयक की खुशी में नारी शक्ति ने बुधवार को सांसद कार्यालय में सांसद बंटी विवेक साहू का गाजे-बाजे, आतिशबाजी और फूलों की वर्षा कर हार्दिक अभिनंदन किया।

उल्लेखनीय है कि महिलाओं ने बताया कि लोकसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया जा रहा है। जिसके साक्षी सांसद बंटी विवेक साहू रहेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू के लोकसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने के पूर्व नारी शक्ति द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू का गर्मजोशी से स्वागत और  अभिनंदन किया गया। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने महिलाओं को बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (128वां संविधान संशोधन विधेयक 2023) भारत में महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33प्रतिशत ( एक तिहाई ) सीटे आरक्षित करने वाला एक ऐतिहासिक कानून है। यह अधिनियम विकसित भारत के निर्माण में महिला नेतृत्व का बढ़ावा देने के लिए लाया जा रहा है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि यह कानून 27 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पारित किया जा रहा है। यह विधेयक भारतीय राजनीति में महिलाओं की भुमिका को व्यापक रूप से बदलेगा।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा की वरिष्ठ नेत्री कांता ठाकुर, कामिनी शाह, लीला बजोलिया, प्रीति बिसेन, भारती साहू, शिवानी सक्सेना, वंदना विश्वकर्मा, नीलम लिल्हारे, अमिता बरैया, पूर्णिमा देवरे, मीना दुबे, डॉ. कोमल जयसवाल,संध्या सूर्यवंशी, डॉ. निलोफन मंसुरी दिवान, रेखा श्रीवास्तव, भारती देशवाड़े, सुनीता यादव, फूलेश सूर्यवंशी, संगीता उईके, लीना तिरगाम, नीलू क्षत्रिय सुनिता पाटिल, निशा गोस्वामी, आरती मोखेडे, चिनू पवार, शिखा श्रीवास, पलक पवार, ललिता वर्मा, ममता ठाकुर, अराधना पवार, नेहा वर्मा, ममता डोंगरे, हेमलता सोमकुंवर, पल्लवी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।  
Share News On