सांसद ने सुनी आमजनों की समस्याएं और किया निराकरण
छिंदवाड़ा
15-Apr-26
सांसद कार्यालय में आमजनों से की वन-टू-वन मुलाकात
छिन्दवाड़ा
छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले की जनता को अब अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए महीनों तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है और ना ही लंबी लाईनों में लगना पड़ रहा है। अब जनता के लिए सांसद बंटी विवेक साहू सहज रूप से उपलब्ध होकर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण कर रहे है। सांसद बंटी विवेक साहू ने बुधवार को सांसद कार्यालय में आमजनों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और उसका निराकरण किया। सांसद बंटी विवेक साहू से मिलने के लिए सांसद कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। आमजनों से मुलाकात करते हुए सांसद श्री साहू ने सभी की समस्याओं सुनते हुए उसका निराकरण किया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू को असम चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका निर्वहन करते हुए वे असम दौरे पर थे। असम दौरे से छिन्दवाड़ा लौटे सांसद बंटी विवेक साहू ने बुधवार को सांसद कार्यालय पहुंचते ही आमजनों से मुलाकात की। सांसद कार्यालय में अपनी समस्या लेकर पहुंचे आमजनों ने भी सांसद श्री साहू को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निराकरण करने का निवेदन किया था। जिस पर श्री साहू ने अधिकांश समस्याओं का तत्काल ही निराकरण कर संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्या से अवगत कर उसका निराकरण करने के लिए कहा, वही कुछ समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन संबंधित आवेदनकर्ताओं को दिया।
इस दौरान छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले से आए हुए आमजनों सहित कुछ सामाजिक और अन्य संगठनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू सांसद कार्यालय सहित जिले में दौरे के दौरान लगातार लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते हुए उनका निराकरण कर रहे है। आमजनों की समस्याओं का तत्काल निराकरण होने से वे सांसद बंटी विवेक साहू का आभार भी व्यक्त कर रहे है।