सोनपुर रोड की डिस्पोजल फैक्ट्री में आगजनी से हुई क्षति देखने पहुंचे सांसद
छिंदवाड़ा
15-Apr-26
शहर के शोक संतप्त परिवारों से मिलकर ढाढ़स बंधाया
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने सोनपुर रोड में विगत दिनों भीषण आगजनी के दौरान डिस्पोजल फैक्ट्री में हुई क्षति का निरीक्षण किया और दीपक साहू निवास स्थान पहुंचकर शासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके साथ ही विगत दिनों दिवंगत हुए लोगों के निवास स्थान और कार्यक्रमों में पहुंचकर मृतजनों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारों से मुलाकात करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। सांसद ने अन्य लोगों से भी उनके निवास स्थान पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

सांसद श्री साहू ने पूर्व पार्षद रामेश्वर ठाकरे के निवास स्थान पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की, वहीं नरसिंहपुर रोड में निवासरत सुरेन्द्र रघुवंशी से मुलाकात करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बाजोलिया, सौरभ ठाकुर, नवीन बारसकर, अंकुर शुक्ला, बंटी पटेल, अरविंद राजपूत, जगेन्द्र अल्डक, रोहित पोफली, रवि मालवी, विश्वेन्द्र बैस,पप्पू ठाकुर, नीलू क्षेत्रीय, निशा गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारी व परिवारजन उपस्थित थे।
सांसद बंटी विवेक साहू ने बुधवार को राज कहार के निवास पर पहुंचकर उनके पिताजी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परिवारजनों को अपनी सांत्वना दी वहीं सत्यनारायण विश्वकर्मा व लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा के निवास पर पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया। सांसद श्री साहू ने राजेश राउत के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवारजनों को सांत्वना दी वहीं कुंडाली में आतिश ठाकरे के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर भी दुख व्यक्त करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने दिवंगत जनों के छायाचित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत जनों को अपने श्री चरणों में स्थान देते हुए उन्हें मोक्ष प्रदान करें।