गायत्री परिवार के सहयोग से कुंडालीकला में 50 परिजनों ने किया सामूहिक तर्पण
धर्म
05-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

पितृपक्ष के पावन अवसर पर ग्राम कुंडालीकला में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा सामूहिक पितृ तर्पण कार्यक्रम श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 50 गायत्री परिजनों ने सामूहिक रूप से अपने पितरों के निमित्त तर्पण, जलांजलि एवं शांति पाठ किया। कार्यक्रम का कर्मकांड संचालन गायत्री परिवार के विद्वान श्री गणेश चांदवंशी जी द्वारा कराया गया। उन्होंने तर्पण की वैदिक विधि एवं पितृ कृपा के महत्व पर प्रकाश डाला।
पुरुषोत्तम साहू, टीकाराम मेंहगया, धर्मानंद बेलवंशी, मोहन बेलवंशी, श्रीमती सविता, श्रीमती ममता बघेल, श्रीमती गंगोत्री सूर्यवंशी, श्रीमती फूलवती सरयाम आदि सहित समस्त ग्रामवासी एवं गायत्री परिजनों का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि सामूहिक तर्पण से पितरों को सद्गति प्राप्त होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।