वन्यप्राणी संरक्षण प्रतियोगिताओं के विजेताओं का हुआ सम्मान
शिक्षा
07-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

मानव जीवन में वन्यजीवों का क्या महत्व है और इन्हें बचाकर आने वाली पीढ़ी का भविष्य कैसे सुरक्षित किया जा सकता है। इस उद्देश्य को लेकर 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था के संयोजक ने बताया कि आमजन और विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वन एवं वन्यजीवों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न स्कूलों के विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह (मेमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। अतिथि के रूप में संस्था के संयोजक श्यामल राव, प्राचार्य राजेंद्र तिवारी एवं रीता चटर्जी उपस्थित रहे।
माल्हनवाड़ा हाई स्कूल में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम नव्या बंदेवार, द्वितीय अनन्या डेहरिया, तृतीय सूर्यांश धुर्वे, हायर सेकंडरी स्कूल कोटलबर्री में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता अनन्या माहोरे, पूनम यादव एवं शालिनी उईके, पिंडरई कला हाई स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में नेहा नेहा गुन्नेहरे, जिया डेहरिया एवं आरूषी साहू विजेता रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता साक्षी धुर्वे, निखिल दखने (शिक्षक), वंदना लोखंडे, नंदन साहू, शोभा चौरसिया, सीमा वर्मा, खुशी ठाकरे, जैनिफर खैश, सविता साहू एवं लीना कटरे का सराहनीय योगदान रहा।