सांसद बंटी विवेक साहू ने की उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात
राजनीति
06-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट
भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात की है। सांसद श्री साहू ने भोपाल में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से सौजन्य मुलाकात कर छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा भी है। इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से दोनों जिलों के सर्वांगीण विकास, बेहतर सुविधाओं और जनकल्याण को लेकर निरंतर प्रयासों को गति देने पर विस्तृत संवाद भी किया है।

उल्लेखनीय है कि दोनों जिलों के विकास को लेकर हमेषा ही प्रयत्नषील और कृतसंकल्पित सांसद बंटी विवेक साहू लगातार दोनों जिलों के विकास कार्यों को लेकर प्रयासरत है। इसी का परिणाम दोनों जिलों में स्वीकृत करोड़ों के विकास कार्यों के रूप में दिखाई भी देने लगा है। अपने ढाई़ वर्ष के कार्यकाल में ही सांसद बंटी विवेक साहू ने दोनों जिलों में करोड़ों रूपयें के विकास कार्य स्वीकृत कराकर प्रारंभ भी करा दिए है।
मंगलवार को भोपाल पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना के विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा करते हुए सहयोग का निवेदन किया है। इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से दोनों जिलों में स्वीकृत कार्यों के लिए जल्द से जल्द राशि स्वीकृत करने का निवेदन भी किया है। साथ ही भाजपा संगठन द्वारा दोनों जिलों में सेवा संकल्प अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी है। मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सांसद बंटी विवेक साहू को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया है।