Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को सांसद ने दिलाई सहायता

आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को सांसद ने दिलाई सहायता
राजनीति
07-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से गंभीर रूप से बीमार एवं आर्थिक रूप से कमजोर 4 मरीजों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्वेच्छानुदान निधि से 2 लाख 10 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। यह सहायता राषि मिलने से नागपुर के अस्पतालों में भर्ती आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के चारों गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा।  

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों गंभीर रूप से बीमार मरीजों के परिजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात कर अपनी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहते हुए बीमारी के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को पत्र प्रेषित कर मरीजों की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए सहायता राषि उपलब्ध कराने का निवेदन किया था। सांसद श्री साहू के निवेदन पर मुख्यमंत्री श्री यादव ने छिन्दवाड़ा निवासी नीलम पिता शत्रुघन चौहान को 75 हजार, पांढुर्णा निवासी कपिल पिता प्रेमनारायण पोपली को 40 हजार, चांद निवासी सुशीला पति मेहताब सोनी को 50 हजार एवं बटकाखापा निवासी फूला बाई पति विसन उईके को 45 हजार की आर्थिक सहायता अपनी स्वेच्छानुदान निधि से स्वीकृत की है। यह सहायता राषि मिलने से नागपुर के अस्पतालों में भर्ती आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के चारों गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा।  

गौरतलब है कि सांसद बंटी विवेक साहू से उनके सांसद कार्यालय एवं जिले के प्रवास के दौरान कई लोगों द्वारा आर्थिक सहायता के लिए निवेदन किया जा रहा है। जिसके आधार पर सांसद श्री साहू द्वारा भी आवेदनों पर तत्काल ही गंभीरता दिखाते हुए लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। सांसद श्री साहू के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भी सीएम हाउस और मंत्रालय भोपाल भेजे जा रहे आवेदनों पर तत्काल ही कार्यवाही करते हुए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की जा रही है। सांसद के प्रयास से सहायता राशि मिलने पर बीमारी से पीड़ित मरीज का अस्पताल में इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीज और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
Share News On