गेंहू 2,718 तो मक्का 2,304 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से बिकी
कृषि जगत
05-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

कृषि उपज मंडी छिंदवाड़ा में 5 अक्टूबर के दैनिक आवक एवं भाव के आंकड़े जारी किए गए हैं। मंडी में कुल 492 अनुबंधों के तहत 10,411 क्विंटल कृषि उपजों की आवक दर्ज की गई। सर्वाधिक आवक गेहूं की रही, जिसकी अनुमानित मात्रा 7,763 क्विंटल रही और इसका मॉडल भाव 2,718 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। वहीं मक्का की आवक 2,305 क्विंटल दर्ज की गई, जिसका मॉडल भाव 2,630 रुपये प्रति क्विंटल रहा। इसके अलावा सोयाबीन 5,790 रुपये, रामतिल्ली 11,950 रुपये, चना 6,405 रुपये, तुअर 8,300 रुपये, मूंग 7,660 रुपये तथा मटर 3,800 रुपये प्रति क्विंटल के मॉडल दर पर बिका।
मंडी प्रशासन ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। मंडी में शनिवार एवं रविवार को प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा, इसलिए किसान भाइयों से इन दिनों में उपज न लाने की अपील की गई है। इसके अलावा, रात्रि 12 बजे अथवा लोडिंग समाप्ति के पश्चात से सुबह 9.30 बजे तक मंडी में प्रवेश दिया जाएगा और नीलामी प्रक्रिया प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी।