Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अजाक्स संघ ने खजरी चौक पर मनाई रानी दुर्गावती जयंती

अजाक्स संघ ने खजरी चौक पर मनाई रानी दुर्गावती जयंती
छिंदवाड़ा
05-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

अजाक्स संघ के तत्वावधान में रानी दुर्गावती जी की जयंती बड़े ही हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संघ के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सामाजिक बंधुओं ने खजरी चौक स्थित महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके शौर्य व बलिदान को याद किया।

जयंती समारोह के दौरान संगठन की मजबूती और सामाजिक चेतना पर विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में अजाक्स के जिलाध्यक्ष शीलाराम अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौरे, जिला महासचिव प्रदीप मानेगुर्दे तथा अजाक्स के विधि सलाहकार एडवोकेट ब्रजेश कोहरे विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान संघ के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
Share News On