यूनाइटेड फोरम फॉर पावर इंप्लाईज एवं इंजीनियर्स ने कमलनाथ के नाम सौंपा ज्ञापन
राजनीति
05-Oct-26
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने लिया ज्ञापन
न्यायोचित कार्रवाई के लिए किया आश्वस्त

छिन्दवाड़ा अपडेट
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम यूनाइटेड फॉर पावर इंप्लाईज एवं इंजीनियर्स ने राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने ज्ञापन लेने के साथ ही उस पर माननीय कमलनाथ जी के माध्यम से न्यायोचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।
मप्र यूनाईटेड फोरम फॉर पावर इम्प्लाईज एवं इंजीनियर्स ने प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेख किया कि ऊर्जा विभाग के संदर्भित पत्र क्रमांक 5240/2026/तेरह/04 दिनांक 24 जुलाई 2026 के माध्यम से संविदा आधार पर नियुक्त कर्मियों को स्वीकृत नये संगठनात्मक संरचना में समकक्ष नियमित रिक्त पदों पर नवीन नियुक्ति दिये जाने हेतु प्रकरण का निर्धारण करने संबंधी मानव संसाधन प्रमुखों की समिति के प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया गया था। कार्रवाई 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित किया गया था, किन्तु इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए समय बहुत कम बचा हुआ है।
अल्प समय में संविदा कर्मिकों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त करना, बाहा स्त्रोत एजेंसी का निर्धारण व परीक्षा की संभावित तारीखों से अवगत कराये जाने जैसी आवश्यक कार्रवाई समय सीमा में पूर्ण होनी चाहिए। किन्तु दो माह बीतने के बाद भी उपरोक्त योजना के क्रियान्वयन हेतु अधिसूचना तक जारी नहीं हो पाई है। इस वजह से संविधा कर्मिकों के बीच भय व असमंजस की स्थिति निर्मित हो चुकी है। वे भविष्य की सुरक्षा को लेकर आशंकित है।
प्रस्तुत ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कमलनाथ जी से आग्रह किया कि संविदाकर्मियों के हित में उक्त प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ कराये जाने हेतु मुख्यमंत्री व उर्जा मंत्री से चर्चा करें ताकि भर्ती प्रक्रिया निर्धारित समय से पूर्ण हो सके और संविदाकर्मियों का भविष्य सुरक्षित हो सके। ज्ञापन सौंपने के.एस राजपूत, प्रभुनाराण नेमा, आरके सोनी, बीके राऊत, गौरव तिवारी, संतोष सोनी, गणेश कडू, रमेश गिरारे, सुशील विश्वकर्मा, राम वर्मा, संजय पेठे, भूपेन्द्र सुहागपुरे, देवेन्द्र दीवान, शुभम झारखण्डे, रामेश दास, कमलेश पवार, श्रीराम वर्मा, पवन पवार, सतीश खौसी, दिलास तापने, रवीन्द्र धारपुरे, भगवान सिंह, श्याम पवार सहित अन्य उपस्थित रहे।