सांसद बंटी विवेक साहू ने निर्माण कार्यों के लिए 32 लाख 50 हजार स्वीकृत किए
राजनीति
05-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से करोड़ों के निर्माण कार्य स्वीकृत किए जाकर प्रारंभ किए जा चुके है। सांसद बंटी विवेक साहू जहा दोनों जिलों में मूलभूत सुविधाओं का विषेष ध्यान देकर विकास कार्य स्वीकृत करवा रहे है वहीं अपनी सांसद निधि से भी विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कर रहे है। इसी के तहत सांसद बंटी विवेक साहू ने 08 भाजपा मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा पर 27 रंगमंचों सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए अपनी सांसद निधि से 32 लाख 50 हजार रूपये की राषि स्वीकृत की है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने विभिन्न 27 रंगमंचों सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए 32 लाख 50 हजार की राशि स्वीकृत की है। जिसमें मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला की अनुशंसा पर छिंदवाड़ा शहर के वार्ड नंबर 17 संतोषी माता वार्ड में फर्शीकरण के लिए 2 लाख, वार्ड नंबर 21 डॉ.अंबेडकर वार्ड में 2 लाख, मंडल अध्यक्ष लीला बजौलिया की अनुशंसा पर छिंदवाड़ा शहर के वार्ड नंबर 39 में ओपन जिम चौकर्स के लिए 1 लाख 50 हजार, वार्ड नंबर 48 कुंडाली चौक में शमशान घाट में टीन शेड के लिए 1 लाख, वार्ड नंबर 41 सुंदर देवरे नगर ओपन जिम चौकर्स के लिए 1 लाख 50 हजार, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर की अनुशंसा पर चंदनगांव वार्ड नंबर 34 में टीन शेड निर्माण के लिए 4 लाख की राषि स्वीकृत की है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने जुन्नारदेव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूषण संदीप सूर्यवंशी की अनुशंसा पर माचीघाट माल में 1 लाख, ग्राम करंजई में 1 लाख, ग्राम दरबद ढाना में 1 लाख, चोरडोंगरी में 1 लाख, लिंगा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कड़वे की अनुशंसा पर करेर में 1 लाख, चिखलीकलां में 1 लाख, कोदामउ में 1 लाख, भंडारकुंड में 75 हजार, पारतलाई में 75 हजार, सांवरी मंडल अध्यक्ष लालसिंह बटटी की अनुशंसा पर ग्राम लोहांगी में 1 लाख, नरसला में 1 लाख, बदनूर में 1 लाख, तिवड़ाकामथ में 1 लाख, दमुआ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शिवम साहू की अनुशंसा पर मन्कूघाटी में 1 लाख, झौतकला में 1 लाख, बानाबेहरा में 1 लाख, कोयलवाड़ी चंदनिया में 1 लाख, पातालकोट मंडल अध्यक्ष पवन बंजारा की अनुशंसा पर हिर्रीपठार में 1 लाख, खुलसान में 1 लाख, खिरेटीमाल में 1 लाख, चौराडांेगरी में 1 लाख की राषि स्वीकृत की है। रंगमंचों सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए राषि स्वीकृत किए जाने पर भाजपा मंडलों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों एवं वार्डवासियों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।