Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

चौरई, चांद, अमरवाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में गहरा सकता है जलसंकट

चौरई, चांद, अमरवाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में गहरा सकता है जलसंकट
छिंदवाड़ा
03-May-26
माचागोरा बांध से पानी छोड़ने सांसद ने कलेक्टर को लिखा पत्र

छिन्दवाड़ा

गर्मी के चलते पेंच नदी सहित स्टॉप डेम लगभग सूख गए है। जिसके चलते लोगों को पेयजल सहित अन्य उपयोग के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पिछले दिनों पूर्व विधायक रमेश दुबे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए चौरई शहर सहित अन्य क्षेत्रों मंे पेयजल सहित अन्य उपयोग के लिए पेंच नदी में माचागोरा डेम से पानी उपलब्ध कराने का निवेदन किया था।

सांसद बंटी विवेक साहू ने तत्काल ही कलेक्टर हरेन्द्र नारायण और जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता व अन्य अधिकारियों को पत्र और मोबाईल के माध्यम से चौरई शहर सहित आस-पास के आमजनों को पेयजल सहित अन्य उपयोग के लिए माचागोरा डेम से पेंच नदी में पानी छोड़ने के लिए कहा है। जिस पर कलेक्टर हरेन्द्र नारायण और जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ने जल्द ही पेंच नदी में पानी उपलब्ध कराने के लिए माचागोरा डेम के गेट खोलने का कह दिया है।

सांसद श्री साहू ने इस संबंध में कलेक्टर हरेन्द्र नारायण और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को एक पत्र भी लिखा हैं, जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि लंबे समय से माचागोरा डेम के गेट बंद होने से विषेष रूप से चौरई शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में पेंच नदी में जलस्तर काफी कम हो गया है। जिसके चलते क्षेत्र के लोगोें को पेयजल के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से अब जल्द ही चौरई शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में पेंच नदी के माध्यम से पानी उपलब्ध हो सकेगा।
Share News On