विद्याभूमि पब्लिक स्कूल के स्केटर्स का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
खेल
29-Sep-26
छिंदवाड़ा अपडेट

खेल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए विद्याभूमि पब्लिक स्कूल के छात्रों ने इनलाइन स्केट्स पर बैकवर्ड (पीछे की ओर) 100 मीटर स्केटिंग का सबसे तेज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।
यह प्रतिष्ठित आयोजन शिवगंगा आर.एस.सी. द्वारा 31 मई को बेलगावी, कर्नाटक में आयोजित किया गया था। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्याभूमि पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र वेद येरपुडे, राजेश्वरी टेकाम और वंशित राय ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा आधिकारिक रूप से इस उपलब्धि को मान्यता देते हुए प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
छात्रों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की प्रशासिका डॉ. विजया यादव, चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव और तकनीकी निर्देशक श्री विशेष यादव सहित पूरे विद्याभूमि परिवार ने इस शानदार उपलब्धि की सराहना की है। विद्यालय प्रशासन ने विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले सभी खिलाड़ी छात्रों एवं उनके कोच सचिन कोमजवार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।