Home News Helpline Classified Jobs About Contact

1 अक्टूबर से वृहद पौधरोपण, नशा मुक्ति और पॉलिथीन मुक्त की शुरुआत

1 अक्टूबर से वृहद पौधरोपण, नशा मुक्ति और पॉलिथीन मुक्त की शुरुआत
छिंदवाड़ा
30-Sep-26
बांटी जाएंगी कपड़े की थैलियां

छिंदवाड़ा अपडेट

गांधीगंज क्षेत्र में समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर आगामी दिनों में बड़े स्तर पर जन-जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जा रहा है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष और नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगू के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना, नशा मुक्त समाज का निर्माण करना और पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाना है।

अभियान का शुभारंभ 1 अक्टूबर को प्रातः 9.00 बजे गांधीगंज स्थित दीनदयाल रसोई के पास वृहद वृक्षारोपण से होगा। इसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पौधरोपण करेंगे। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को गांधीगंज एवं कुसमी मंडी परिसर में व्यापक नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। पॉलिथीन के प्रयोग को खत्म करने और पर्यावरण स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से 11 अक्टूबर (दिन रविवार) को श्पॉलिथीन मुक्त भारत अभियानश् के तहत गांधीगंज शनिचरा बाजार में बड़े पैमाने पर कपड़े की थैलियों का वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से इन सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और पर्यावरण व समाज सुधार की इस पहल को सफल बनाने की अपील की है।
Share News On