Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पर्यूषण पर्व के समापन पर निकली रजत जिनवाणी पालकी शोभायात्रा

पर्यूषण पर्व के समापन पर निकली रजत जिनवाणी पालकी शोभायात्रा
धर्म
30-Sep-26
घर-घर एवं प्रतिष्ठानों में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से उतारी मां जिनवाणी की आरती

अमरवाड़ा (छिंदवाड़ा अपडेट)

पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को अमरवाड़ा जैन समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रजत जिनवाणी पालकी शोभायात्रा निकाली गई तथा तारण भवन में पात्र भावना का आयोजन किया गया। अमरवाड़ा स्थित जैन मंदिर से रजत पालकी में मां जिनवाणी को विराजमान कर शोभायात्रा प्रारंभ की गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के सामने मां जिनवाणी की आरती उतारकर श्रद्धा एवं भक्ति का परिचय दिया।

शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर आजाद वार्ड, जगतदेव मोहल्ला, बस स्टैंड, शहीद चौक, गंज बाजार एवं सुभाष वार्ड होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके पश्चात अमरवाड़ा स्थित तारण भवन में पात्र भावना का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और भक्ति गीतों पर नृत्य कर धार्मिक उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

रात्रि में उपवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान जैन समाज में उत्साह, श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण बना रहा। इस वर्ष पर्युषण पर पर 10 दिनों तक बाल ब्रह्मचारी सुश्री अर्चना बहन जी के 10 धर्म पर सार गर्वित गीत भजन प्रवचन सुनकर समाजजन आत्म भाव विभोर हो गए
Share News On