Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मेडिकल कॉलेज को मिली 185 करोड़ 47 लाख की अतिरिक्त सौगात

मेडिकल कॉलेज को मिली 185 करोड़ 47 लाख की अतिरिक्त सौगात
राजनीति
29-Sep-26
सांसद के प्रयासों से छिन्दवाड़ा के स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

पूर्व स्वीकृत राशि 768.22 करोड़ से बढ़कर हुई 953.69 करोड़

स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने सांसद की एक और उपलब्धि

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने माना मुख्यमंत्री का आभार

छिंदवाड़ा

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को इलाज के लिए अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने सतत प्रयास करने वाले लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू की एक पहल और रंग लाई है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने सांसद बंटी विवेक साहू के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। सांसद बंटी विवेक साहू के अथक प्रयासों से छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज को अनुपम सौगात मिली है। सांसद के प्रयासों के बाद मध्यप्रदेश भाजपा सरकार ने छिन्दवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के लिए 185.47 की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की है।

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रि-परिषद द्वारा छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल एवं अन्य भवनों के निर्माण तथा सभी संबद्ध सेवाओं सहित बाह्य विकास कार्यों के लिए 953 करोड़ 69 लाख रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार छिंदवाड़ा के विकास को निरंतर गति दे रही है। छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल के लिए पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और अत्याधुनिक चिकित्सा अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी। यह निर्णय छिंदवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल और मुख्य सचिव से मुलाकात सिम्स के निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत करने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर मंगलवार को भोपाल में हुई केबिनेट की बैठक में निर्णय लेते हुए सिम्स के निर्माण के लिए 185.47 की अतिरिक्त राशि स्वीकृत कर दी गई है। सांसद के प्रयासों के बाद अतिरिक्त राशि स्वीकृत होने से छिन्दवाड़ा के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि सिम्स के लिए राशि बढ़ने से जहां यहा पर सिम्स हॉस्पिटल में अतिरिक्त कार्य हो सकेंगे वहीं अन्य भवनों का निर्माण भी संभव हो सकेगा। सिम्स के निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत किए जाने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का आभार व्यक्त किया है।

विदित हो कि छिन्दवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के माध्यम से बन रहे सिम्स हॉस्पिटल संिहत अन्य भवनों के निर्माण के लिए पूर्व में 768.22 की राशि स्वीकृत की गई थी जिसे बढ़ाकर 953.69 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मंगलवार को भोपाल में हुई केबिनेट की बैठक में 953.69 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। मंत्रि परिषद ने छिन्दवाडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल एवं अन्य भवनों का निर्माण तथा सभी संबंद्ध सेवाओं सहित बाहय विकास कार्यों के लिए 953 करोड़ 69 लाख रूपयें की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी है। वर्ष 2022 में छिन्दवाडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल एवं अन्य भवनों के निर्माण के लिए 768 करोड़ 22 लाख रूपयें की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई थी। वर्तमान में शासन द्वारा 953 करोड़ 69 लाख रूपयें की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों के बाद जिला हाथकरघा कार्यालय के लिए स्वीकृत हुए पद

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों के बाद जिला हाथकरघा कार्यालय के लिए नवीन पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिला हाथकरघा कार्यालय में पद स्वीकृत होने से सौंसर एवं पांढुर्णा क्षेत्र के हाथकरघा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा हाथकरघा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सौंसर एवं पांढुर्णा प्रवास के दौरान सांसद श्री साहू लगातार हाथकरघा के कार्य से जुड़े हुए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते हुए उनका समाधान भी कर रहे है। पिछले दिनों सौंसर एवं पांढुर्णा प्रवास के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं हाथकरघा व बुनकर के कार्य से जुड़े हुए लोगों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए जिला हाथकरघा कार्यालय में पदों की स्वीकृति का निवेदन किया था। सांसद श्री साहू ने इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्हें पत्र भी प्रेषित किया था। जिसके परिणाम स्वरूप मंगलवार को हुई मंत्री परिषद की बैठक में नवीन पदों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उक्त स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं हाथकरघा एवं बुनकर के कार्य से जुड़े लोगों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।  

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छिंदवाड़ा जिले में नवीन जिला हाथकरघा कार्यालय के लिए 3 नवीन पदों के सृजन के साथ हाथकरघा संचालनालय के लिए 2 करोड़ 41 लाख रुपये की स्वीकृति देकर स्थानीय स्तर पर हाथकरघा क्षेत्र को भी संस्थागत मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह कदम जिले के कारीगरों और हाथकरघा गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में छिंदवाड़ा को विकास की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का निरंतर लाभ मिल रहा है। उन्होंने छिंदवाड़ा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के इन निर्णयों से जिले में स्वास्थ्य, रोजगार और स्थानीय विकास के नए अवसर मजबूत होंगे।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!