मेहरा-डेहरिया समाज की अभूतपूर्व पहल, पारिवारिक मुद्दे सुलझाने बनेगा केंद्र
छिंदवाड़ा
30-Aug-26
मेहरा डेहरिया समाज समिति की महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया निर्णय

छिंदवाड़ा
मेहरा डेहरिया समाज सामाजिक भवन में समाज के उत्थान, संगठन के विस्तार और सद्भाव की मिसाल पेश करती एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष जागेश्वर सुरजे के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, कुसमेली मंडी रोड स्थित सामाजिक भवन का आगामी प्रभार जिला अध्यक्ष गोपाल डेहरिया को आधिकारिक तौर पर सौंपा गया। इस अहम बैठक में समाज की नींव को और अधिक मजबूत करने के लिए कई दूरगामी और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। भवन निर्माण कार्य को गति देने के लिए प्रथम तल (फर्स्ट फ्लोर) के निर्माण को लेकर रूपरेखा तैयार की गई, जिसपर उपस्थित सभी स्वजनों ने अपनी सहर्ष सहमति दी।
समाज के परिवार परामर्श केंद्र में सुलझेंगे पति-पत्नी के वाद-विवाद
आज की इस बैठक का सबसे बड़ा और सराहनीय कदम मेहरा डेहरिया समाज परिवार परामर्श संगठन का गठन रहा। इस संगठन के माध्यम से घरेलू हिंसा, आपसी वाद-विवाद, पति-पत्नी के मनमुटाव और परिवार टूटने जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर रोक लगाने का बीड़ा उठाया गया है। समाज का यह स्पष्ट उद्देश्य है कि हमारे किसी भी स्वजन को थानों, पुलिस चौकियों और कोर्ट-कचहरी के चक्कर न काटने पड़ें। परिवार के मामलों का निपटारा अब समाज के वरिष्ठ और समझदार लोगों की मौजूदगी में आपसी सुलह और प्रेम के साथ सामाजिक स्तर पर ही कर लिया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष ललित डेहरिया ने भोपाल में 6 सितंबर को प्रदेशस्तरीय बैठक में जाने के लिये सभी जिला महिला पुरुषों पदाधिकरियों का आग्रह किया।
इनकी रही उपस्थिति
इस बैठक में जिला अध्यक्ष गोपाल डेहरिया, डी. पी. डेहरिया, होरीलाल वाचक, शिवनारायण डेहरिया, के.एल.बर्डे, आदेराम डेहरिया, टी. पी.डेहरिया, सुरेश डेहरिया, हरदयाल डेहरिया, रामदयाल डेहरिया,बलराम डेहरिया, दिनेश डेहरिया, ललित डेहरिया, सजंय डेहरिया,दीपक बछलिया, रवि वेले, विनोद डेहरिया, घनश्याम डेहरिया, अविनाश डेहरिया,जयविंद डेहरिया, दिलीप मेहरा,सचिन डेहरिया, बिट्टू डेहरिया, जिला महिला अध्यक्ष उमा डेहरिया, सचिव रैना हारले,मंजू लता डेहरिया, छाया मेहरा,रीना डेहरिया,ज्योति डेहरिया, मनमोहन डेहरिया, कैलाश डेहरिया, ऋतिक डेहरिया, स्वप्निल डेहरिया सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे