शिक्षकों और प्रतिभाओं का सम्मान करेगा तिरोले कुनबी समाज
छिंदवाड़ा
30-Aug-26
छिंदवाड़ा

तिरोले कुनबी समाज द्वारा रविवार को समाज के अध्यक्ष चंद्रभान देवरे जी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी 6 सितम्बर रविवार को सुबह 10 बजे से समाज के उन सभी शिक्षकों का सम्मान किया जायेगा जो शासकीय, अर्ध शासकीय स्कूल, कालेज, आई टी आई या अन्य किसी भी संस्था में शिक्षण कार्य करते है। साथ ही समाज के उन सभी प्रतिभावान बच्चों का सम्मान का सम्मान किया जायेगा जिन्होने वर्ष 2026 में कक्षा 10 वी एवं 12वी में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हो।
Neet,Jee,Net, slate की परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने के साथ साथ अन्य किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का भी सम्मान करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कार्य क्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पांढुर्णा जिला भाजपा के अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष द्वारा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है ।