मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तीर्थयात्रियों का सांसद ने किया अभिनंदन
छिंदवाड़ा
30-Aug-26
सुखद एवं मंगलमय यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को दी शुभकामनाएं
196 तीर्थ यात्री रविवार को हुए रवाना

छिन्दवाड़ा
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा से मथुरा वृंदावन तीर्थ की यात्रा के लिए रवाना हुए ट्रेन को सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व बोगियों में पहुंचकर सांसद श्री साहू ने तीर्थयात्रियों का पुष्पहारों से स्वागत किया और सुखद एवं मंगलमय में यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। तीर्थ दर्शन यात्रा में जिले के श्रद्धालु रवाना हुए हैं। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि जो वृद्धजन किसी कारणवश अभी तक धार्मिक तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाए उनके लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत निःशुल्क ट्रेन से यात्रा कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश में पहला राज्य है जहां हवाई और ट्रेन सेवा के माध्यम से वरिष्ठ जनों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जा रही है।
चिकित्सक और सुरक्षाकर्मियों का दल रहेगा साथ
तीर्थ यात्रा में छिंदवाड़ा जिले से 196 तीर्थ यात्री, 4 अनुरक्षक, 1 चिकित्सक, 1 फार्मासिस्ट एवं 5 सुरक्षाकर्मी यात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए साथ रवाना हुए हैं। यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित दल भी उनके साथ रहेगा। इस विशेष तीर्थ यात्रा में छिंदवाड़ा जिले के साथ-साथ सिवनी, पांढुर्णा एवं बैतूल जिले के तीर्थ यात्री भी सम्मिलित होकर मथुरा-वृंदावन के पावन तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिये रवाना हुए हैं। तीर्थ यात्रियों के प्रस्थान के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छिंदवाड़ा सुधीर जैन और डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी धर्मस्व राहुल कुमार पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन द्वारा तीर्थ यात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत रविवार को जिले के तीर्थयात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन छिन्दवाड़ा से मथुरा वृंदावन के लिए रवाना हुई। इस दौरान तीर्थयात्रियों ने उन्हें मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत मथुरा वृंदावन की धार्मिक यात्रा पर लेकर जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, विजय पांडे, अजय सक्सेना, सतेन्द्र ठाकुर, रोहित पोफली, जगेन्द्र अल्डक, चंद्रकुमार चंदू जैन, राजु नरोटे, धर्मेन्द्र मिगलानी, भरत घई, विश्वेन्द्र बैस, प्रतीक दामोदर, आलोक साहू, नीरज भारद्वाज, पप्पु ठाकुर, श्रीमती संगीता सूर्यवशी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रमुखजन उपस्थित थे।