Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अब छिंदवाड़ा के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र की सुविधा भी उपलब्ध

अब छिंदवाड़ा के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र की सुविधा भी उपलब्ध
छिंदवाड़ा
30-Aug-26
छिन्दवाडा

नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाक विभाग एवं विदेश मंत्रालय के सहयोग से छिंदवाड़ा प्रधान डाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे छिंदवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए दूर स्थित केंद्रों पर जाने की आवश्यकता कम हुई है।

छिंदवाड़ा पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में नए पासपोर्ट, पासपोर्ट के पुनः जारीकरण तथा पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट सहित उपलब्ध विभिन्न पासपोर्ट सेवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया में सुविधा प्रदान की जाती है। नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा अपॉइंटमेंट से संबंधित मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाता है।

      अधीक्षक डाकघर छिंदवाड़ा ने नागरिकों से अपील की है कि पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए अनधिकृत एजेंटों अथवा बिचौलियों पर निर्भर न रहें तथा निर्धारित सरकारी प्रक्रिया एवं शुल्क के अनुसार ही सेवाओं का लाभ लें। पासपोर्ट सेवा से संबंधित अधिकृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए नागरिक पासपोर्ट सेवा पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।
Share News On