Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सिंगोड़ी कबीरवाड़ा के भुजलिया महोत्सव में विजेताओं को सांसद ने किया पुरस्कृत

सिंगोड़ी कबीरवाड़ा के भुजलिया महोत्सव में विजेताओं को सांसद ने किया पुरस्कृत
छिंदवाड़ा
30-Aug-26
छिन्दवाड़ा

भुजलिया उत्सव सामाजिक मेल-जोल और भाईचारा को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, भुजलिया का यह पर्व हमारी गौरवशाली संस्कृति और अटूट परंपरा का प्रतीक है। यह त्यौहार हमे सिखाता है कि जीवन में किसी भी प्रकार की चुनौती आने पर यदि हमारे भीतर नई उमंग और विश्वास की भुजलिया अंकुरित होती रहे तो हम हर मुश्किल को पार कर सकते है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने कबीरवाड़ा सिंगोड़ी में सार्वजनिक भुजलिया उत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उल्लेखनीय है कि कबीरवाड़ा सिंगोड़ी में सार्वजनिक भुजलिया उत्सव समिति द्वारा भुजलिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विशाल चल समारोह भी निकाला गया। जिसमें मनमोहक शैला नृत्य के साथ ही अखाड़े के द्वारा आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू मुख्य अतिथि रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भुजलिया उत्सव सनातन धर्म का एक महान पर्व है, जो हमारी संस्कृति, परम्परा और आपसी एकता का प्रतीक है। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-जोल और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है। सांसद श्री साहू ने भुजलिया उत्सव के दौरान हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरूस्कृत भी किया। कार्यक्रम को विधायक राजा कमलेश शाह, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, महापौर विक्रम अहके, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल यदुवंशी सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यक्रम अध्यक्ष योगेश यादव, उपाध्यक्ष पवन राव सोनी, परसादी पटेल, कैलाश साहू, राजेन्द्र कंच, पुष्पकुमार जैन, सचिव सोनू सरसवार, अशोक सतीजा, रामकिशोर साहू, राजेश जैन, कोषाध्यक्ष कपिल ठाकुर, सहकोषाध्यक्ष मोहित साहू, मंत्री दीपक साहू, ऋषिकांत ठाकुर, बंटी पांडे, राजकुमार चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी अमन साहू, सहसचिव वैभव मलिक, अंकित जैन, राजेश कहार, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, राजु नरोटे, पप्पु ठाकुर, नीलू निर्मलकर, सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रमुखजन उपस्थित थे।
Share News On