दो प्राथमिक व एक सहायक शिक्षक की दो वेतन वृध्दि पर रोक
छिंदवाड़ा
31-Jul-25
स्कूल के बच्चों को नहीं बांटी निःशुल्क पुस्तकें
छिन्दवाडा
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सतेन्द्र सिंह मरकाम द्वारा विकासखंड बिछुआ की शासकीय प्राथमिक शाला थुयेपानी में कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के भ्रमण के दौरान शाला में बच्चों का अक्षर ज्ञान एवं संख्या ज्ञान तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण नहीं होना पाये जाने पर 03 प्राथमिक शिक्षकों की 02 वेतन वृध्दि असंचयी प्रभाव से रोकी जाकर प्रकरण समाप्त किया गया।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री मरकाम ने बताया कि जिले के विकासखंड बिछुआ की शासकीय प्राथमिक शाला थुयेपानी में 04 जुलाई 2025 को कलेक्टर श्री सिंह के भ्रमण के दौरान शाला में बच्चों को अक्षर ज्ञान एवं संख्या ज्ञान नहीं होना पाया गया, छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण होना नहीं पाया गया, निरीक्षण दिवस में मध्यान्ह भोजन भी नहीं बनाये जाने के कारण पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने से कार्यालयीन पत्र 22 जुलाई 2025 को दो प्राथमिक शिक्षक कुंवरलाल चैरिया व शिवशंकर चैरसिया एवं एक सहायक शिक्षक जानिक राव सराठे को कारण बताओ सूचना पत्र दिया जाकर उत्तर चाहा गया। प्राथमिक शिक्षक चैरिया द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र का उत्तर 28 जुलाई 2025 को प्रस्तुत किया गया व प्राथमिक शिक्षक श्री चैरसिया द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र का उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया एवं सहायक शिक्षक श्री सराठे द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र का उत्तर 25 जुलाई 2025 को प्रस्तुत किया गया, तीनों ही शिक्षकों का प्रस्तुत उत्तर समाधानकारक नहीं पाया गया। तीनों शिक्षकों श्री चैरिया व श्री चैरसिया एवं श्री सराठे की दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी जाकर प्रकरण समाप्त किया गया है।