Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अभिषेक गुप्ता बने नगर निगम के सहायक जनसंपर्क अधिकारी

अभिषेक गुप्ता बने नगर निगम के सहायक जनसंपर्क अधिकारी
छिंदवाड़ा
31-Jul-25
छिंदवाड़ा

संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल एवं कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा चयनित प्रतीक्षारत अभ्यर्थी अभिषेक कुमार गुप्ता को कार्यालय नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर 17 जुलाई 2025 को नियुक्ति प्रदान की गई। इस आदेश के परिपालन में श्री गुप्ता द्वारा 21 जुलाई 2025 को कार्यभार ग्रहण कर लिया गया हैं। आयुक्त नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा अभिषेक कुमार गुप्ता को सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कर्तव्यों के निर्वहन करने का दायित्व सौंपा गया है।
Share News On