कलेक्टर व सीईओ नेआदिवासी संग्रहालय का निरीक्षण किया
छिंदवाड़ा
31-Jul-25
छिंदवाड़ा
कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने आज जिले में स्थित श्री बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायतअग्रिम कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने संग्रहालय में वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहाँ की साफ-सफाई एवं प्रदर्शनी कक्षों की दुरुस्ती के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में आने वाले दर्शकों को समुचित जानकारी एवं सुविधा मिलना चाहिए। श्री सिंह ने निर्देशित किया कि संग्रहालय की समग्र व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और प्रदर्शन सामग्री की अद्यतन स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए।