Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की दो महत्वपूर्ण बैठकें 1 अक्टूबर को

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की दो महत्वपूर्ण बैठकें 1 अक्टूबर को
राजनीति
29-Sep-26
संगठन पदाधिकारियों की बैठक दोपहर 2 बजे और जनप्रतिनिधियों की बैठक शाम 4 बजे 

छिंदवाड़ा अपडेट

सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 अक्टूबर को जिला भाजपा कार्यालय में संगठन पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की दो महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी। भाजपा जिला महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक कमलेश उईके ने बताया कि बैठक में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं सांसद विवेक बंटी साहू, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

दोपहर 2 बजे संगठन पदाधिकारियों की बैठक 

जिला महामंत्री कमलेश उइके ने बताया कि 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे संगठन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित होगी। इसमें जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, जिले में निवासरत मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी तथा सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की जिला टोली के सदस्य अपेक्षित रहेंगे। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक सहभागिता तथा कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

शाम 4 बजे जनप्रतिनिधियों की बैठक 

जिला महामंत्री कमलेश उइके ने बताया कि संगठन पदाधिकारियों की बैठक के उपरांत शाम 4 बजे जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित होगी। इसमें महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, नगर निगम पार्षद, नगर पालिका पार्षद, नगर परिषद पार्षद तथा तीनों निकायों के मनोनीत पार्षद अपेक्षित रहेंगे।

बैठक में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद विवेक बंटी साहू, विधायक कमलेश शाह सहित पूर्व विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने तथा अभियान के आगामी चरण की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!