Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पांढुर्णा में अल्पवर्षा को लेकर चिंतित पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पांढुर्णा में अल्पवर्षा को लेकर चिंतित पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
राजनीति
29-Sep-26
अल्पवृष्टि के चलते किसान गम्भीर संकट से गुजर रहा, मुआवजा, फसल बीमा की राशि दिलाने का किया आग्रह

छिन्दवाड़ा अपडेट

पांढुर्ना जिले में इस वर्ष अल्पवृष्टि के कारण किसानों की फसलों पर गम्भीर संकट उत्पन्न हो गया है। किसान भाइयों की इस अति संवेदनशील समस्या व आर्थिक परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसान भाइयों के हित में एक अति महत्वपूर्ण पत्र मप्र के मुख्यमंत्री को लिखा है। जिसमें उन्होंने तत्काल किसान भाइयों को राहत दिलाने का आग्रह किया है।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने अर्द्ध शासकीय पत्र क्रमांक 335 में उल्लेख किया कि अल्पवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों की वास्तविक स्थिति का तत्काल सर्वे कराने, किसानों को नियमानुसार राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने, फसल बीमा की राशि दिलाने के साथ ही प्रभावित किसान भाइयों को राहत देने की दृष्टि से विद्युत बिलों में नियमानुसार आवश्यक छूट अथवा अन्य सहायता प्रदान किए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग किसान भाइयों द्वारा की गई है।

पर्याप्त बारिश नहीं होने से जिले के कई क्षेत्रों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। पूरी तरह खेती पर निर्भर किसान परिवारों के लिए यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। वर्तमान परिस्थितियों में समय पर सहायता नहीं मिलने से किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है। प्रदेश का किसान भाई विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी मेहनत व लगन से अन्न का उत्पादन कर परिवार व देश के भरण पोषण की भूमिका निभाता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान विधायक कमलनाथ ने अपने पत्र के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. श्री मोहन यादव से अनुरोध किया कि पांढुर्ना जिले में अति कम वर्षा से प्रभावित सभी क्षेत्रों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सर्वे कराने, फसल क्षति के आधार पर पात्र किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा एवं फसल बीमा की राशि दिलाने, प्रभावित किसान भाइयों को राहत देने की दृष्टि से विद्युत बिलों में नियमानुसार आवश्यक छूट अथवा अन्य सहायता प्रदान किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराने हेतु शीघ्र आदेश प्रदान करें। ताकि प्रदेश के अन्नदाता किसान भाइयों को ऐसे कठिन समय में शासन की संवेदनशील एवं त्वरित पहल से आर्थिक संबल प्राप्त होगा।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!