Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जिला स्तरीय मोगली बाल महोत्सव में परासिया बना विजंता

जिला स्तरीय मोगली बाल महोत्सव में परासिया बना विजंता
शिक्षा
29-Sep-26
जिला स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता जीते विद्यार्थी घूमेंगे मोगली लैंड

छिन्दवाड़ा

सतपुड़ा की गोद में बसा घना जंगल ,कल कल बहती नदियॉं और जंगल का नायक मोगली ,जब इन कहानियों से छिन्दवाड़ा जिले के बच्चे रूबरू हुये तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे । जिले के 9 विकासखण्डों से आये विद्यार्थी छिन्दवाड़ा मुख्यालय पर एकत्रित हुये और जिला स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता मंें बच्चों ने जंगल ,वन्यजीवों और मोगली के दोस्त बघिरा ,बलू और शेरखान से जुडे़ सवालों के जबाव देकर सबको चकित कर दिया।

जिले के कलेक्टर हरेन्द्र नारायन के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे.के.इडपाचे के निर्देशन में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय सांदीपनी विद्यालय गुरैया में किया गया। इस प्रतियोगिता में छिन्दवाड़ा जिले के समस्त विकासखंडों के विद्यार्थियों ने कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में भाग लिया और अपने पर्यावरणीय सामान्य ज्ञान का परिचय दिया। आयोजन में सहायक संचालक शिक्षा पी.एल.मेश्राम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

आयोजन को संबोधित करते हुये पी.एल.मेश्राम ने कहा कि मोगली उत्सव सिर्फ प्रतियोगिता नहीं बल्कि यह आयोजन वन्य जीवों की प्रति हमारी सदभावना को बढ़ाता है और वनों के संरक्षण के लिये हमें प्रेरित करता है । आयोजन के संयोजक शासकीय सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य ए.एच.खान ने स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और आयोजन की रूपरेखा से सबको अवगत कराया । इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स विनोद तिवारी ने भी उपस्थित विद्यार्थियों संबोधित किया और वन्यजीवों के संरक्षण के लिये प्रेरित करने वाले आयोजन में भाग लेने के लिये विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। 

अपने रोचक और निराले अंदाज में क्विज प्रतियोगिता मंें जिला क्विज मास्टर धीरेन्द्र दुबे ने विद्यार्थियों से वन्य जीवों पर आधारित प्रश्न पूछे। दर्शक दीर्घा में उपस्थित शासकीय संदीपनी विद्यालय गुरैया के विद्यार्थियों ने भी जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और दर्शकों के लिये पूछे जाने वाले प्रश्नों का बड़ी तत्परता के साथ उत्तर दिया । शासकीय शा.उ.मा.वि.मानकादेही के प्राचार्य अनिल नासेरी ने निर्णायक की भूमिका अदा की । प्रश्न मंच के प्रश्नों का स्क्रीन पर प्रदर्शन राजेश मंडराह ने किया । स्कोरर की भूमिका श्रीमति तृप्ति पांडे ,कमलेश अहिरवार और राजेश डेहरिया ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में शासकीय सांदीपनी विद्यालय गुरैया के सुशील चौरसिया, अंबिका विश्वकर्मा, आदित्य राजपूत, राजेन्द्र हेडाऊ और नरेश बरमैया ने सक्रिय भूमिका का निर्वाह किया । आभार प्रदर्शन संजय गुप्ता ने किया । 

कनिष्ठ वर्ग में ये रहे विजेता

जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान परासिया विकासखंड के दिया बेलवंशी ,शा.संदीपनी वि.न्यूटनचिखली तथा आयुष झा शा.मा.वि.माथनी ने प्राप्त किया और विजेता होने का गौरव हासिल किया । कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान पर गौरव यदुवंशी शा.उत्कृष्ट वि.जुन्नारदेव और कावेरी साहू पी.एम.श्री उ.मा.वि.भतोड़ियाकला रहे ,तृतीय स्थान पर मोहखेड़ विकासखण्ड के अर्पणा चंदेल निर्मल पब्लिक स्कूल मोहखेड़ और दिपांशु राजनकर शा.मा.शा.घोघरी रहे।  

वरिष्ठ वर्ग में ये रहे विजेता

वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर परासिया विकासखंड के चमन मर्राफा और साक्षी परानी शा.उ.मा.वि.खिरसाडोह रहे और विजेता होने का गौरव प्राप्त किया, द्वितीय स्थान जुन्नारदेव विकासखंड के पल्लवी सूर्यवंशी पी.एम.श्री उ.मा.वि.भतोडियाकला और विशाल उईके शा.उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव ने प्राप्त किया । तृतीय स्थान पर चौरई विकासखण्ड के मुस्कान यादव शा.क.उ.मा.वि.चौरई तथा अयान मंसूरी शा.संदीपनी विद्यालय चौरई रहे । कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के विजेता प्रतिभागी आगामी समय में पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव में छिन्दवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!