Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आदिवासी की जमीन का 45 लाख रूपए में सौदा, दिए सिर्फ 9 लाख

आदिवासी की जमीन का 45 लाख रूपए में सौदा, दिए सिर्फ 9 लाख
छिंदवाड़ा
16-Jun-26
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर बाकी रूपए दिलाने की मांग

छिंदवाड़ा

आदिवासियों की जमीन को औने-पौने दामों में खरीद कर उसे सामान्य मद में लाने की बातें अब परत दर परत सामने आने लगी है। ऐसी एक घटना में एक भारिया आदिवासी की जमीन का सौदा दो सामान्य वर्ग के लोगों ने किया, रजिस्ट्री व पावती आदिवासी के नाम पर बनाई लेकिन इस जमीन को  बाद में सामान्य मद में बदलने की योजना पर उस समय पानी फिर गया जब बेचने वाले को शेष राशि के दिए गए चैक बाउंस हो गए। अब बेचने वाला आदिवासी परिवार शेष रूपए की मांग करने एसपी ऑफिस पहुंच गया। उसकी मांग है कि उसे शेष रकम दिलाई जाए या फिर रजिस्ट्री शून्य घोषित की जाए।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिथुन धुर्वे के अनुसार सुराजू भारती पिता चैतू भारती निवासी सारना के नाम से ग्राम सारना में खसरा नंबर 366/2 एवं 370/1 भूमि को  क्रय करने का सौदा धन कुमार सोनी एवं सुनील बेलवंशी निवासी छिंदवाड़ा द्वारा कुल 45 लाख रूपये में किया गया। सौदा कर किसी भूपेन्द्र उइके के नाम से रजिस्ट्री करा ली गई और उसके नाम से भूमि की पावती बनवा ली है। सौदा होने के बाद  9 लाख रूपये खाते मेें ट्रांसफर किये एवं शेष राशि 36 लाख रूपये के अलग-अलग दिनांकों के पी.डी.सी. चैक दिये गए। एक 6 लाख रूपये का चैक बैंक में पर्याप्त बेलेन्स नहीं होने के कारण वापस कर दिया ।

इस बात की जानकारी देने पर उन्होनें बाकी चैक भूमि मालिक से वापस लेकर रख लिये। इसके बाद जब पीड़ित द्वारा उनसे शेष राशि 36 लाख रूपये देने की मांग की गई तो टालमटोली करने लगे। परेशान होकर पीड़ित ने दोषियों के विरूद्ध थाना अनुसूचित जाति एवं पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की। पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्हें बाकी राशि दिलाई जाए या उसके स्वामित्व की भूमि की रजिस्ट्री शूून्य कराई जाए। मामले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष मिथुन धुर्वे ने चेतावनी दी है कि यदि आदिवासियों की जमीन की सामान्य व्यक्तियों द्वारा खरीदी बिक्री किये जाने पर रोक नहीं लगायी गयी तो युवा मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी समस्त जबावदारी शासन-प्रशासन की होेगी।


Share News On