Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने दुबे परिवार को बंधाया ढांढस

सांसद बंटी विवेक साहू ने दुबे परिवार को बंधाया ढांढस
छिंदवाड़ा
16-Jun-26
छिन्दवाड़ा

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दुबे की धर्मपत्नि एवं हर्षित दुबे की माताजी और भीम दुबे की भाभी श्रीमती ज्योति दुबे का विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने गहन दुख व्यक्त करते हुए मंगलवार को  वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दुबे के निवास स्थान पहुंचकर जहां स्वर्गीय श्रीमती ज्योति दुबे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं दुबे परिवार से मुलाकात करके उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि मिलनसार और खुशमिजाज श्रीमती ज्योति दुबे का आकस्मिक निधन होना अत्यंत पीड़ादायक है। श्रीमती ज्योति दुबे का इस दुनिया से जाना दुबे परिवार सहित हम सभी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि समाज और सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सांसद श्री साहू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पूर्ण आत्मा को शांति प्रदान करते हुए उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रकुमार चंदु जैन, जितेन्द्र जित्तू राय, राहुल बंटी उईके, नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, विशवेन्द्र बैस सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं परिवारजन उपस्थित थे। 
Share News On