Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गांवों में ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ी, बिजली व्यवस्था को मिली मजबूती

गांवों में ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ी, बिजली व्यवस्था को मिली मजबूती
छिंदवाड़ा
26-Sep-26
क्षमता बढ़ी तो मिली वोल्टेज समस्या से निजात

2428 घरेलू और 887 कृषि उपभोक्ताओं को राहत

छिन्दवाडा

किसी क्षेत्र के विकास की रफ्तार वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं से तय होती है और इनमें विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी दिशा में म.प्र.सरकार एवं मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इन प्रयासों का असर अब पिंडरईकला और इकलेरा क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है, जहां विद्युत प्रणाली के सुदृढ़ीकरण से लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की समस्या में बड़ी राहत मिली है। 5 एम.वी.ए. से बढ़कर 10 एम.वी.ए. हुई क्षमता- मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, वृत्त छिन्दवाड़ा के चौरई संभाग अंतर्गत वितरण केन्द्र पिंडरईकला के 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र पिंडरईकला में विभागीय वार्षिक कार्ययोजना के तहत 5 एम.वी.ए. पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 10 एम.वी.ए. की गई है। यह कार्य 23 सितम्बर 2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है।       

पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से 11 के.व्ही. पिंडरईकला टाउन घरेलू, पुलपुलडोह, सोनाखार घरेलू एवं कृषि फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को अधिक बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो रही है। इससे पिंडरई, कोटलबरी, बीझापानी, धौलपुर, भानादेही, घोघरा, पुलपुलडोह, सुसरई, शलैया, थावडी, कुईया, मोहगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिली है।2428 घरेलू और 887 कृषि उपभोक्ताओं को राहत- पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने का सीधा लाभ क्षेत्र के 2428 घरेलू एवं 887 कृषि उपभोक्ताओं सहित अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिल रहा है। क्षमता वृद्धि से वोल्टेज संबंधी समस्याओं में सुधार हुआ है और आगामी समय में विद्युत मांग के अनुरूप आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।      

बेहतर बिजली की यह व्यवस्था केवल रोशनी तक सीमित नहीं है, बल्कि खेतों की सिंचाई, घरेलू जरूरतों और रोजमर्रा के कामकाज को भी सुचारू बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।       इकलहरा में भी लो-वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान-इसी क्रम में परासिया संभाग अंतर्गत इकलहरा क्षेत्र में लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा महसूस की जा रही लो-वोल्टेज एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की समस्या को देखते हुए इकलहरा महाकाल मोक्षधाम के पास 200 के.व्ही.ए. क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। 

ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या में सुधार हुआ है और उपभोक्ताओं को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलने लगी है।ग्रामीणों ने व्यक्त की प्रसन्नता-  विद्युत व्यवस्था में हुए इस सुधार से लाभान्वित ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। चौरई क्षेत्र के निवासी श्री बंटी पटेल एवं श्री रमाकांत रघुवंशी तथा परासिया इकलहरा के श्री राधेश्याम साहू ने बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलने पर विद्युत कंपनी के प्रयासों की सराहना की है।
Share News On