पखड़िया में सांसद निधि से बनेगा रंगमंच
राजनीति
26-Sep-26
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल ने किया भूमिपूजन

छिन्दवाड़ा
ग्राम पंचायत पखड़िया में सांसद बंटी विवेक साहू ने अपनी सांसद निधि से चबूतरे के निर्माण के लिए 1 लाख की राशि स्वीकृत की है। गत दिनों भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल ने रंगमंच के निर्माण के लिए विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर भूमिपूजन किया।
उल्लेखनीय है कि पखड़िया के ग्रामवासियों द्वारा लंबे समय से रंगमंच निर्माण कार्य की मांग की जा रही थी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आकाश लोमट, रमेश कुमार चंद्रवंशी, श्रीमती स्वर्णमाला ईश्वर, संजय उईके, आशीष मरकाम सहित ग्राम पंचायत के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।