विद्यार्थियों के बनाए चित्र और उसके विवरण सुन सांसद हुए अचंभित
शिक्षा
26-Sep-26
सांसद ने उत्कृष्ट विद्यालय में बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला का किया अवलोकन

छिन्दवाडा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन एवं 25 वर्ष की सेवा के उपलक्ष्य में जिले सहित प्रदेश और देश में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। उक्त अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रशंसनीय है, इसके माध्यम से जिले भर के बच्चों को अपनी कला और प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में जिले भर से आए हुए विद्यार्थियों से जहां संवाद किया वहीं उनके द्वारा बनाई गई विभिन्न चित्रों का अवलोकन करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया। उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान 2026 के अन्तर्गत विद्यालय स्तर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 26 सितम्बर तक किया गया था, इस प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाडा में किया गया।
इस कार्यक्रम में जनशिक्षा केन्द्र से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त 240 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला स्तर पर गठित ज्यूरी ने इनका मूल्यांकन कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान कु. गार्गी पराडकर शा.उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाडा, द्वितीय स्थान आरोही राय शा.उमावि. सहपानी परासिया एवं तृतीय स्थान कीर्ति नवरे शा.एकीकृत हाई स्कूल भिमालगोंदी बिछुआ का चयन राज्य स्तर हेतु किया गया एवं इन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव और सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक व भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उईके ने जिले से आये बाल चित्रकार की पेंटिंग का अवलोकन किया एवं संबंधित प्रतिभागियों से विकसित भारत पर प्रश्न किये, जिनका उत्तर प्रतिभागियों ने बडे ही रोचक अंदाज में दिया। जिस पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए अपने उदबोधन में सभी की कलाकृतियों की मुक्तकंठ से सराहना की। चित्रकला प्रतियोगिता की मुख्य थीम मेरे सपनों का भारत, इसी थीम को प्रतिभागियों ने अपने कला के माध्यम से कैनवास पर उकेरा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल के रूप में धु्रवराधिका रामचंद्र, राजकुमार चौहान, विनोद तिवारी, रजत गढेवाल आदि ने सहभागिता दी।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस कार्यक्रम में मण्डल अघ्यक्ष नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकुमार चंदू जैन, रिजवान कुरेशी, भरत घई, धर्मेन्द्र मिगलानी, विश्वेन्द्र बैस, शंशाक चंदेल, अभिषेक राय, जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इरपानी, डी.पी. डेहरिया, पी.एल. मेश्राम, उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाडा के प्राचार्य आर.के. साहू सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी, पालक एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।