Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नगर निगम संपत्ति कर में 6.25ः छूट का आज अंतिम दिन

नगर निगम संपत्ति कर में 6.25ः छूट का आज अंतिम दिन
छिंदवाड़ा
29-Sep-26
देर शाम तक खुले रहेंगे सभी जोन और मुख्य कार्यालय के कर संग्रहण काउंटर

छिंदवाड़ा अपडेट

नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा संपत्ति करदाताओं को चालू वित्तीय वर्ष के कर भुगतान पर दी जा रही 6.25 प्रतिशत की विशेष छूट की समय-सीमा 30 सितंबर 2026 बुधवार को समाप्त हो रही है। अंतिम तिथि पर शहरवासियों को सुविधा प्रदान करने और कर भुगतान में सुगमता के उद्देश्य से निगम आयुक्त सी.पी. राय ने निगम के सभी जोन कार्यालयों एवं मुख्य कार्यालय में स्थापित कर संग्रहण काउंटरों को निर्बाध रूप से चालू रखने के निर्देश जारी किए हैं। 

निगम आयुक्त सी.पी. राय के आदेशानुसार आज निगम के सभी प्रमुख जोन कार्यालयों लोनिया करबल, चंदनगांव, जगन्नाथ स्कूल, कुकड़ाजगत जोन कार्यालय तथा मुख्य कार्यालय स्थित संपत्ति कर संग्रहण काउंटरों पर 6.25 प्रतिशत की छूट के साथ कर जमा किया जा रहा है। यह राशि करदाता को प्रदाय बिल में पूर्व से ही अंकित है। इसके साथ ही आम नागरिकों की सुविधा के लिए जलकर जमा करने हेतु बनाए गए विशेष काउंटर भी दिनभर खुले रखे गए हैं।

नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के संपत्ति कर का एकमुश्त भुगतान करने पर नागरिकों को 30 सितंबर तक छूट दिए जाने का प्रावधान किया गया था। अंतिम दिन काउंटरों पर भीड़ प्रबंधन और सुचारू व्यवस्था हेतु सभी काउंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय ने शहर के सम्मानित करदाताओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे आज ही अपने बकाया एवं चालू वर्ष के संपत्ति कर तथा जलकर का भुगतान कर शासन द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठाएं। समय पर करों का भुगतान कर छिंदवाड़ा के विकास, स्वच्छता एवं सुदृढ़ नागरिक सुविधाओं में सहभागी बनें।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!