पालाचौरई में लगा 13 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 635 की हुई जांच
स्वास्थ्य
29-Sep-26
264 महिलाओं और बालिकाओं और 371 पुरूषों के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण

छिन्दवाड़ा अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने सीखा है कि सत्ता सिर्फ जनता की सेवा के लिए ही है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान और स्वास्थ्य जैसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने और जनता को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में आयोजित सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में मंगलवार को जुन्नारदेव के पालाचौरई में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ जिला भाजपा महामंत्री कमलेश उईके एवं जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। पालाचौरई में आयोजित हुए 13 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 635 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।
क्या कहा अतिथियों ने
शिविर में पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती़ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि स्वस्थ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र की नींव है। उनकी इस मंशा को फलीभूत करने सरकार बहुतेरे प्रयत्न कर रही है। इसी क्रम में पालाचौरई में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैषी ने बताया कि छिन्दवाड़ा पांढुर्णा जिले के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए जनप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू लगातार प्रयत्नशील है। उनके द्वारा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में 100 दिन तक लगातार 100 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरेशी ने शिविर में लोगों से चर्चा कर उनसे स्वास्थ लाभ लेने की अपील की, वहीं चिकित्सकों से क्षेत्र में चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी भी ली। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में पालाचौरई के अलावा दूर दराज के गांवों से आए व्यक्तियों ने शिविर में स्वास्थ लाभ लिया।
नगर मंडल महामंत्री श्रीमती सपना पाल और अनिरूद्व चटर्जी ने बताया कि शिविर के दौरान जहां 635 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान के तहत आयोजित षिविर में 264 महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया। वही 371 पुरूषों और युवाओं का भी चैकअप किया गया।
शिविर में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सालोड़े, जिला महामंत्री कमलेश उईके, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, जिला मंत्री श्रीमती स्मृति यादव, जनपद उपाध्यक्ष गोवर्धन यदुवंशी, वरिष्ठ नेता शिवकुमार राय, राजेश श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह, सरपंच सुरेश उईके, उपसरपंच सुनील पवार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री जलील शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज भारद्वाज, चंदू जैन, प्रभुनारायण नेमा, गयास अहमद, प्रभात विश्वकर्मा, रंजीत सिंह, शेलेन्द्र डेहरिया, मिक्कू अग्रवाल, दिलीप चंचल, भूपेन्द्र साहू, राजू वर्मा, रेवा राय, सीमा पवार, शरद पवार, संतू विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, ग्रामीण, मरीज व उनके परिजन उपस्थित रहे।