तिरोले कुनबी समाज ने बनाई कार्यक्रमों की रूपरेखा
छिंदवाड़ा
04-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

तिरोले कुनबी समाज द्वारा रविवार को चंदनगाव स्थित सामाजिक भवन में अध्यक्ष चंद्रभान देवरे की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी माह में समाज द्वारा आयोजित किये जा रहे दीपावली मिलन समारोह एवं वार्षिक सम्मेलन में प्रकाशित की जाने वाली वार्षिक पत्रिका अखंड समाज के विमोचन एवं युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन सहित अन्य रचनात्मक कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में समाज की कार्यकारिणी में सर्व सम्मति से नये सदस्य के रूप में प्रदीप इधाते, अलकेश कोल्हे एवं अनिल महादेव राव कराडे को मनोनीत किया गया है। साथ ही बैठक में शक्ति नगर छिन्दवाडा निवासी गुलाब राव दाढ़े द्वारा अपनी बेटी श्रीमती अमृता भकने के जन्म दिवस पर एक व्हील चेयर समाज को भेंट की। इस अवसर पर समाज के सभी उपस्थित सदस्यों ने नये मनोनीत सदस्यों को बधाई दी एवं गुलाब राव दाढ़े का आभार व्यक्त किया।