भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने शिशुगृह पहुंचकर ली जानकारी
राजनीति
04-Oct-26
सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को वितरित किए बिस्किट, चॉकलेट एवं पानी की बोतलें

छिंदवाड़ा अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने वार्ड क्रमांक 19, त्रिलोकी नगर स्थित मध्य प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त संस्था सोशल केयर नवजागृति मंडल शिशु गृह पहुंचकर बच्चों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।
इस दौरान शेषराव यादव ने बच्चों के स्वास्थ्य, देखभाल एवं उनकी आवश्यकताओं को लेकर संस्था के स्टाफ से चर्चा की तथा बच्चों को बिस्किट के पैकेट, चॉकलेट एवं पानी की बोतलें वितरित कीं। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताकर उनकी दिनचर्या और पढ़ाई सहित विभिन्न विषयों पर भी संवाद किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग तक पहुंचकर सेवा, सहयोग और संवेदना का भाव मजबूत करना है। बच्चों की देखभाल और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा केवल अभियान तक सीमित नहीं, बल्कि संगठन की कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनके जीवन को बेहतर बनाने में योगदान देना ही सेवा का वास्तविक भाव है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल यदुवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।