Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भारत माता का जयघोष, हजारों विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

भारत माता का जयघोष, हजारों विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
छिंदवाड़ा
12-Aug-26
अमरवाड़ा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक कमलेश प्रताप शाह के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में विधानसभा क्षेत्र के शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। स्टेडियम ग्राउंड में विद्यार्थियों के एकत्र होने के बाद तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे विद्यार्थियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए, जिससे पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

यात्रा में  भाजपा से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम हेमकरण धुर्वे, एसडीओपी पुलिस कल्याणी बर्काड़े, जनपद सीईओ जयदेव शर्मा, बीआरसी विनोद वर्मा, मॉडल स्कूल प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था

तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे और एसडीओपी कल्याणी बर्काड़े स्वयं रैली के साथ निगरानी करते नजर आए। थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे हाथ में तिरंगा लेकर रैली के आगे चलते हुए भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के कारण यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और यातायात व्यवस्था भी व्यवस्थित बनी रही।

Share News On