Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

इस वर्ष भी 100 दिवसीय शिविरों में होगा बेहतर ईलाज : बंटी विवेक साहू

इस वर्ष भी 100 दिवसीय शिविरों में होगा बेहतर ईलाज : बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
10-Sep-25
सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर सांसद ने मेडिकल कॉलेज में ली डॉक्टरों और अधिकारियों की बैठक

छिंदवाड़ा

सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर पिछले वर्ष छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में 100 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 80 हजार से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए सैंकड़ों मरीजों का अलग-अलग बीमारियों का छिंदवाड़ा सहित महानगरों में ऑपरेशन कराया गया था। इस दौरान गांवों में बिना ईलाज किए घरों में पड़े हुए मरीजों को भी शिविरों के माध्यम से बेहतर उपचार मिला था। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दोनों जिलों में 100 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से बेहतर ईलाज मिल सकेगा। उक्त आशय की जानकारी सांसद बंटी विवेक साहू ने मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में आयोजित डॉक्टरों और अधिकारियों की बैठक लेते हुए दी। 
100 स्वास्थ्य शिविरों में रहेगी पर्याप्त व्यवस्था

सांसद श्री साहू ने बैठक में बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दोनों जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सिंतबर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक दोनों जिलों में 100 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ की भूमिका अहम रहेगी। उक्त 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों की तिथि और स्थानों का चयन कर लिया गया है। जिसमें डॉक्टरों की टीम बनाकर शिविरों में पहुंचकर मरीजों का बेहतर ईलाज करना है। शिविरों में चिन्हित गंभीर मरीजों का जिला अस्पताल सहित महानगरों में भेजकर उचित ईलाज और ऑपरेशन किया जायेगा। उक्त शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जायेगा। बैठक के दौरान सांसद श्री साहू ने अधिकारियों और डॉक्टरां से सुझाव भी मांगे जिस पर अधिकारियों और डॉक्टरां ने अपने सुझाव भी दिए। सांसद श्री साहू ने लोगों से अपील की है कि वे उक्त शिविरों के दौरान अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर इसका लाभ उठाए।

सांसद ने कहा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को बनाए सफल

मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में आयोजित बैठक के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक देश सहित दोनों जिलों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। दोनों जिलों में आयोजित होने वाले 100 शिविरों के साथ ही यह शिविर भी लगेंगे। जिसे भी सफल बनाने के लिए आप सभी को सहयोग करना है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली में देशभर के भाजपा सांसदों की कार्यशाला के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया है। इसी के तहत ही स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत देशभर में शिविर आयोजित किए जायेंगे, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य की विशेष जांच होगी।

बैठक में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित 

मेडिकल कॉलेज में आयोजित बैठक के दौरान प्रभारी डीन डॉ.विवेकानंद वाघमारे, सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, रोगी कल्याण समिति के सदस्य चंद्रकुमार चंदू जैन, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, श्रीमती लीला बजोलिया, समाज सेवी प्रभुनारायण नेमा,चंद्रभान देवरे, मनोज सक्सेना, पंडित राम शर्मा, सुरेश उईके, डॉ.सपना साहू, डॉ.कृष्ण हरजानी, पंकज पाटनी, विश्वेन्द्र सिंह बैस, शशांक चंदेल, पंकज शर्मा, डॉ.विपिन जैन, डॉ.महेन्द्र सिंह, डॉ.प्रीतम खैरकर, डॉ.अमित मेहता, डॉ.अनिल कुमार रायूचर, डॉ.अश्विनी पटेल, डॉ.भूपेन्द्र जैन, डॉ.संदीप ठाकरे, डॉ.विकास रंगारे, डॉ.नितिन जैन, डॉ.पवन नंदुरकर, डॉ.चंचलेश डेहरिया, डॉ.भारती बदलानी, डॉ.चंद्रशेखर जयसवाल, डॉ.निधि नर्रे सहित मेडिकल कॉलेज के अन्य स्टॉफ मौजूद थे।
Share News On